21.11.21

दिनांक 21/11/2021 का सदाचार संप्रेषण

 प्रस्तुत है वरद आचार्य श्री ओम शंकर जी का आज दिनांक 21/11/2021 का सदाचार संप्रेषण


एक ओर शरीर माध्यम है तो दूसरी ओर धर्म का साधन भी है शरीर साधन है साधना का आधार है और सिद्धि का वांछितगामी है

शरीर के माध्यम से हम सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं अपने लक्ष्य की प्राप्ति ही सिद्धि है

आचार्य जी बीस आने की एक कलम के लिए कभी बहुत प्रयासरत रहे थे 

ऐसा लगता है कि यह मिल गया वह मिल गया तो सब कुछ हो गया ये सब शरीर की यात्रा के बीच बीच के छोटे छोटे आकर्षक पड़ाव हैं

लेकिन लक्ष्य पाने के बीच में हमारी परीक्षाएं भी होती रहती हैं 

पुरुष के द्वारा प्रकृति का उद्भव हुआ और 

पुरुष प्रकृति मिलकर सृष्टि का निर्माण करते हैं और तालमेल खराब होने पर प्रलय होता है संसार का यह अद्भुत स्वरूप है


आप लक्ष्य को ध्यान में रखें लेकिन राह का आनन्द लेते रहें नहीं तो चलने में उत्साह कैसे मिलेगा

राह का आनन्द अत्यावश्यक है

गीता में

अर्जुन व्याकुल होते हैं तो  कृष्ण समझाते हैं


कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।


मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।2.47।।


कर्तव्य-कर्म करनेमें ही तेरा अधिकार है, फलोंमें कभी नहीं। अतः तू कर्मफलका हेतु भी मत बन और तेरी अकर्मण्यतामें भी आसक्ति न हो।

योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय।


सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।2.48।।


हे धनञ्जय ! तू आसक्तिका त्याग करके सिद्धि-असिद्धिमें सम होकर योगमें स्थित हुआ कर्मोंको कर; क्योंकि समत्व ही योग कहा जाता है।


दूरेण ह्यवरं कर्म बुद्धियोगाद्धनञ्जय।


बुद्धौ शरणमन्विच्छ कृपणाः फलहेतवः।।2.49।

बुद्धियोग-(समता) की अपेक्षा सकामकर्म दूरसे (अत्यन्त) ही निकृष्ट है। अतः हे धनञ्जय ! तू बुद्धि (समता) का आश्रय ले; क्योंकि फलके हेतु बननेवाले अत्यन्त दीन हैं।

 

बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते।


तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्।।2.50।।


बुद्धि-(समता) से युक्त मनुष्य यहाँ जीवित अवस्थामें ही पुण्य और पाप दोनोंका त्याग कर देता है। अतः तू योग-(समता-) में लग जा, क्योंकि योग ही कर्मोंमें कुशलता है।

कर्मजं बुद्धियुक्ता हि फलं त्यक्त्वा मनीषिणः।


जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः पदं गच्छन्त्यनामयम्।।2.51।।

समतायुक्त मनीषी साधक कर्मजन्य फलका त्याग करके जन्मरूप बन्धनसे मुक्त होकर निर्विकार पदको प्राप्त हो जाते हैं।

यदा ते मोहकलिलं बुद्धिर्व्यतितरिष्यति।


तदा गन्तासि निर्वेदं श्रोतव्यस्य श्रुतस्य च।।2.52।।

जिस समय तेरी बुद्धि मोहरूपी दलदलको तर जायगी, उसी समय तू सुने हुए और सुननेमें आनेवाले भोगोंसे वैराग्यको प्राप्त हो जायगा।

जिनके मन में देश और धर्म के लिए त्याग तपस्या का भाव अभ्यास में आ जाता है वो ये नहीं सोचते कि सफल होने के लिए कर रहे हैं

 हम आत्मस्थ होकर अपनी भोगभूमि पर न रहें अपितु 

अपनी वाणी से किसी को शिक्षित कर दें 

समाज की सेवा में रत रहें आदि आदि 

योगस्थ जीवन की तरफ बढें