प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया / तृतीया विक्रमी संवत् २०८३ तदनुसार 11 नवम्बर 2026 का सदाचार संप्रेषण
*१९३० वां* सार -संक्षेप
हम औपचारिकता निभाते हुए इन सदाचार वेलाओं को केवल सुनने तक सीमित न रखें, अपितु एकाग्रचित्त होकर इनके भावों को आत्मसात् करें। श्रवण के पश्चात् उन भावों पर गम्भीरतापूर्वक विचार-मन्थन करें और उन विचारों को अपने आचरण एवं व्यवहार में उतारने का सतत् प्रयास करें।
जब हम अपने भीतर बैठे परमात्मा का साक्षात्कार करने लगेंगे , जब हम चिदानन्द रूपः शिवोऽहं शिवोऽहम् कहेंगे,तब हमारा दृष्टिकोण परिवर्तित हो जाएगा और हमारा जीवन केवल अपने सुख तक सीमित न रहकर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित होने लगेगा l तुलसीदास जी ने यही उस समय समझाया जब कुटिल अकबर ने हमारे सनातन धर्म और सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई और हम उसे स्वीकार करते रहे क्योंकि हमारे हिन्दू धर्म का स्वभाव मूलतः समावेशी, उदार एवं आत्मसात् करने वाला रहा है। इसकी विशेषता रही है कि इसने अपने से भिन्न विचारों और मान्यताओं के प्रति भी संवाद एवं सह-अस्तित्व का भाव रखा है।
तुलसीदास जी का कवित्व तात्विक रूप से जाग्रत हुआ और उन्होंने राष्ट्रभक्त हिन्दू समाज को पथभ्रष्ट होने से बचा लिया l
संभु प्रसाद सुमति हियँ हुलसी। रामचरितमानस कबि तुलसी॥
करइ मनोहर मति अनुहारी। सुजन सुचित सुनि लेहु सुधारी॥
श्रीरामचरितमानस समाज को जाग्रत करने का एक अद्भुत ग्रंथ है इस जागृति में यह स्पष्ट किया गया है कि हम पराधीन वृत्ति के नहीं हैं हमने पराधीनता कभी नहीं स्वीकारी l
इसके अतिरिक्त विनय पत्रिका के ५८ वें छंद की क्या विशेषता है,दीनदयालु गिरि (१८०२ - १८६५ ई.),जो हिंदी के काव्यगमन में एक ऐसे नक्षत्र हैं जो अपने अन्योक्तिप्रकाश के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं,का उल्लेख क्यों हुआ, समाज के प्रिय हम कैसे बन सकते हैं जानने के लिए सुनें l