मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः।
सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते॥१८/२६ ॥
प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी / नवमी विक्रमी संवत् २०८३ तदनुसार 2 नवम्बर 2026 का सदाचार संप्रेषण
*१९२१ वां* सार -संक्षेप
संसार के इस कोलाहल भरे प्रपंच से, जहाँ नित्य नए राग-द्वेष, लोभ-मोह के जाल बुनते हैं,क्षण भर के लिए मुक्त होकर हम अंतर्मुखी हों। उस एकांत में, जब चित्त स्थिर और शांत हो, तब इन सदाचार वेलाओं का श्रवण करें,इनके भीतर छिपे मर्म को,तत्त्व को अपने हृदय में धारण करें और उन्हें आचरण में उतारें l इसके पश्चात् हम अपने अधीनस्थों को, अपने शिष्यों को, अपनी संतानों को और अपने समस्त प्रियजनों को इसी प्रकार उद्बोधित करें l
संसार रूपी इस नाट्यमंच में हम परमात्मा द्वारा भेजे गए अभिनेता हैं l हमें तो बस अपना अभिनय पूरी निष्ठा, सात्विकता और अनहंवाद से करना है l जब कार्य सिद्ध हो जाए तो उछले नहीं, असिद्ध रह जाए तो टूटे नहीं। सफलता-असफलता में समान, निर्विकार रहें l सात्विक कर्ता के रूप में यशस्विता प्राप्त करें l हम आसक्ति (राग) से युक्त, कर्मों के फल को चाहने वाले , लोभी, दूसरों को कष्ट देने वाले स्वभाव के, हर्ष-शोक में बह जाने वाले न बनें l चंचल, असभ्य, घमंडी, कपटी, दूसरों का अपमान करने वाले, प्रमादी, काम को बहुत टालने वाले भी न बनें l
इसके अतिरिक्त आचार्य जी ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान की चर्चा क्यों की, आदरणीय आनन्द आचार्य जी का उल्लेख क्यों हुआ, कल की बैठक में क्या नहीं हुआ, २५, ३९, ३२, १०० किस संदर्भ में आये जानने के लिए सुनें l