प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी / एकादशी विक्रमी संवत् २०८३ तदनुसार 20 नवम्बर 2026 का सदाचार संप्रेषण
*१९३९ वां* सार -संक्षेप
हम मनुष्यत्व की अनुभूति करते हुए उत्साहित और प्रफुल्लित रहें, देवत्व को पार कर ईश्वरत्व की अनुभूति तक पहुँचें। इन सदाचार वेलाओं का उद्देश्य यही है। ‘मैं कौन हूँ, वह कौन है?’ इस गूढ़ रहस्य का बोध ही ‘सोऽहम्’ की अनुभूति है—वह परम चेतना मुझमें भी विद्यमान है। यह आत्मबोध हमें अद्भुत शक्ति और अवर्णनीय आनंद से भर देता है।यही आत्मबोध गोस्वामी तुलसीदास जी को भी हुआ l
गोस्वामी तुलसीदास जी केवल श्रेष्ठ ज्ञानी और भक्तिकाल के महान् कवि ही नहीं थे, अपितु वे भक्ति के साकार विग्रह, समाजसेवी, भविष्यद्रष्टा और अद्भुत योद्धा भी थे। उनका शस्त्र स्वाति नहीं, बल्कि उनके भाव, विचार, शब्द और श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति थी।
जिस समय भारतीय समाज विदेशी आक्रान्ता अकबर के प्रभाव से भय, भ्रम में जी रहा था, समाज का एक बड़ा वर्ग अपनी सनातन परम्पराओं, मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से दूर होता जा रहा था तथा अनेक लोग दुष्ट शक्तियों की चाकरी में स्वयं को धन्य समझने लगे थे, उस समय तुलसीदास जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जाग्रत करने का अद्भुत कार्य किया।
उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया, लोकभाषा में रामकथा का ऐसा अमृत प्रवाहित किया, जिसने समाज को अपनी जड़ों, अपनी आस्था और अपने सांस्कृतिक गौरव से पुनः जोड़ दिया। उन्होंने निराश समाज में आत्मविश्वास, भक्ति, मर्यादा और धर्मनिष्ठा का संचार किया।
तुलसीदास जी ने केवल श्रीरामचरितमानस की रचना नहीं की, अपितु भारतीय समाज की सुप्त चेतना को स्वर दिया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने सांस्कृतिक ध्वज को ऊँचा रखा।
यही भारत का भारतीयत्व है, यही उसकी अमरता है और यही उसकी वास्तविक शक्तिमत्ता है।
इसके अतिरिक्त भैया अनुराग त्रिवेदी जो गंगा तट पर ध्वजारोहण करने जा रहे हैं का उल्लेख क्यों हुआ,चन्द्रिका देवी के मन्दिर की चर्चा क्यों हुई,आचार्य जी ने विस्तार से तीर्थराज प्रयाग के विषय में क्या क्या बताया, सत्संग क्या है जानने के लिए सुनें l