30.9.25

प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी विक्रमी संवत् २०८२ तदनुसार 30 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण *१५२४ वां* सार -संक्षेप

 प्रेम का प्रवाह शौर्य-शक्ति की उमंग संग

देशभक्ति की विभक्ति संयम के साथ हो,

गात हो सशक्त तप्त लौह के समान शुभ

बात-बात में स्वदेश चिन्तन का माथ हो 


प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी विक्रमी संवत् २०८२  तदनुसार 30 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण

  *१५२४ वां* सार -संक्षेप


मुख्य विचारणीय विषय क्रम सं ६

 हम राष्ट्रहित और समाजहित का ध्यान रख पाएं यह आत्मबोध हो


आज के बौद्धिक युग में हम अत्यधिक भ्रमित और भयभीत हैं हमारे अन्दर अविश्वास का अतिरेक है विश्वास जितना खंडित होता है जीवन उतना ही उलझनों से युक्त हो जाता है ऐसे में हमें आवश्यकता है उचित मार्गदर्शन की 

आचार्य जी नित्य हमारा मार्गदर्शन करते हैं यह हमारा सौभाग्य है हमें इसका लाभ उठाना चाहिए 

आचार्य जी  हमें उच्च आदर्शों से युक्त राष्ट्रभक्ति और आत्मानुभूति, कि हम मात्र शरीर का ढांचा  नहीं हैं हमारे लिए साधन महत्त्वपूर्ण नहीं है, की प्रेरणा देते हैं। आचार्य जी कहते हैं कि हमारा शरीर लोहे के समान दृढ़, तप्त और सक्षम हो और वाणी में सदैव राष्ट्रचिन्तन व्याप्त रहे। साथ में हम सब यह भी अनुभव करें कि हम सब एक ही मातृभूमि के पुत्र हैं यही हमारी परम्परा में भी रहा

लोभ, वासना और लोलुपता से युक्त व्यक्तियों का साथ कभी न हो  इसका अवश्य प्रयास करें हमारे हृदय में सदा श्रीराम जो मर्यादा, आदर्श और धर्म के प्रतीक हैं बसे रहें।रामत्व को अपने भीतर प्रवेश कराएं ताकि हम यशस्वी तपस्वी जयस्ची बन सकें श्रीराम का नाम अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है


एहि बिधि निज गुन दोष कहि सबहि बहुरि सिरु नाइ।

बरनउँ रघुबर बिसद जसु सुनि कलि कलुष नसाइ॥ 29(ग)॥

 तुलसीदास जी कहते हैं इस प्रकार अपने गुण-दोषों को कहकर और सबको फिर सिर नवाकर मैं रघुनाथ का निर्मल यश वर्णन करता हूँ, जिसके सुनने से कलियुग के पाप नष्ट हो जाते हैं 

भगवान् राम का यश इस कारण है कि उन्हें हर परिस्थिति में सफलता मिलती गई

उन्हें सफलता प्रेम आत्मीयता संगठन विश्वास आत्मशक्ति के कारण प्राप्त हुई

इसके अतिरिक्त आचार्य जी ने बताया

संगठन विश्वास के आधार पर चलते हैं

मानस में सबसे पहले कौन सा कांड लिखा गया शिशु मन्दिरों की क्या विशेषता रही जानने के लिए सुनें

29.9.25

प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी विक्रमी संवत् २०८२ तदनुसार 29 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण *१५२३ वां* सार -संक्षेप

 प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी विक्रमी संवत् २०८२  तदनुसार 29 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण

  *१५२३ वां* सार -संक्षेप


मुख्य विचारणीय विषय क्रम सं ५

स्वयं को स्वावलम्बी, स्वस्थ एवं सुशिक्षित बनाते हुए अन्य व्यक्तियों को भी स्वावलम्बी, आरोग्यपूर्ण एवं शिक्षित बनाने का प्रयास करना चाहिए।



एक ओर सामान्य जन भय एवं भ्रम के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मनिष्ठ एवं कुशल व्यक्ति अपने-अपने मार्ग में निरन्तर अग्रसर हो रहे हैं।हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पूर्वजों के पराक्रम, उनकी महान् विशेषताओं से प्रेरणा ग्रहण कर स्वयं भी पराक्रमी बनें। हमें चिन्तन, मनन, सत्साहित्य का अध्ययन, स्वाध्याय तथा लेखन में प्रवृत्त रहना चाहिए, जिससे हमारा जीवन तेजस्विता प्राप्त कर अन्धकार का निराकरण करने में सहायक हो।


हम जो भी कार्य करें, उसमें यश प्राप्त हो इस हेतु हमें निरन्तर प्रयत्नशील रहना चाहिए। कीर्ति केवल धन के संचय से नहीं, अपितु सत्कर्मों से प्राप्त होती है। आत्मबोध नितान्त आवश्यक है। साथ ही, यह भी परीक्षण करें कि क्या हमारे विचारों में औरों की सहभागिता है  और यदि है  तो क्या हम उन विचारों पर सकारात्मक संवाद कर सकते हैं।


इन सबके पश्चात्, हमें अपने परिवेश की सुरक्षा करनी चाहिए। स्वयं को स्वावलम्बी, स्वस्थ एवं सुशिक्षित बनाते हुए अन्य व्यक्तियों को भी स्वावलम्बी, आरोग्यपूर्ण एवं शिक्षित बनाने का प्रयास करना चाहिए। यही जीवन की सच्ची साधना है।


इसके अतिरिक्त आचार्य जी ने यह भी बताया कि भगवान् की महिमा को हर कोई सहज रूप से नहीं समझता, पर जो समझते हैं, वे अनमोल रत्न के समान उसे हृदय में धारण करते हैं, और यह विवेक समय के साथ लोगों को पश्चात्ताप के रूप में अनुभव होता है।


कीन्हें प्राकृत जन गुन गाना। सिर धुनि गिरा लगत पछिताना॥

हृदय सिंधु मति सीप समाना। स्वाति सारदा कहहिं सुजाना॥4॥


भैया डॉ मधुकर वशिष्ठ  जी,भैया प्रदीप वाजपेयी जी,मॉरीशस का उल्लेख क्यों हुआ जानने के लिए सुनें

28.9.25

प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी विक्रमी संवत् २०८२ तदनुसार 28 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण *१५२२ वां* सार -संक्षेप

 प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी विक्रमी संवत् २०८२  तदनुसार 28 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण

  *१५२२ वां* सार -संक्षेप


मुख्य विचारणीय विषय क्रम सं ४

उठें जागें और ज्ञानी जनों से वह ज्ञान प्राप्त करें जो हमें शौर्य प्रमंडित अध्यात्म की अनुभूति कराए


प्रातःकाल का यह सदाचार संप्रेषण अद्भुत परिणाम देने में सक्षम है हमें इसका लाभ उठाना चाहिए हम इसके माध्यम से अपने भावों को शुद्ध कर सकते हैं शुद्ध भावों से विचार परिष्कृत होंगे 

परिष्कृत विचारों से निः संदेह क्रिया उत्कृष्ट और प्रभावशालिनी होगी ही आचार्य जी परामर्श दे रहे हैं कि हम  प्रातः काल  जागें, सात्विक भोजन करें,सत्संगति करें  स्वाध्याय में मन लगाएं और मनुष्यत्व की अनुभूति करें


 हमारे यहां उपनिषद् वे ज्ञानग्रंथ हैं जिनसे शिष्य, गुरु के समीप बैठकर श्रवण मनन  और निदिध्यासन  के माध्यम से  ज्ञान प्राप्त करता है। उपनिषद् आत्मविद्या या ब्रह्मविद्या की शिक्षाएं हैं, जो मोक्ष मार्ग की ओर ले जाती हैं। 

यह केवल बौद्धिक ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन की गूढ़तम सत्य की खोज और आत्मबोध की प्रक्रिया का प्रतीक है।

इन्हीं उपनिषदों में एक है *कठोपनिषद्* जिसका एक प्रसिद्ध श्लोक है


उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत।  

क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया दुर्गं पथस्तत्कवयो वदन्ति॥


अर्थात्


*उठो, जागो और श्रेष्ठ ज्ञानी पुरुषों  से ज्ञान प्राप्त करके इसे समझो।* 


हम स्वदेश की सेवा में अनुरक्त शक्ति का स्वर हैं, 

गायत्री गीता गंगा के तेजस् से भास्वर हैं, 

हम शरीर के रथ पर चढ़ चिर विजय मंत्र पढ़ते हैं, 

हम अपना भविष्य अपने हाथों से ही गढ़ते हैं।


 

ज्ञान का मार्ग अत्यंत कठिन है, जैसे किसी तीक्ष्ण तलवार की धार पर चलना।  

यह पथ अत्यन्त सूक्ष्म, कठिन और दुर्गम है ऐसा विवेकशील ज्ञानी लोग कहते हैं।

इसमें आत्मबोध की प्रेरणा दी गई है। मनुष्य को चेताकर कहा गया है कि वह मोह और अज्ञान की नींद से उठे, जीवन के उच्च लक्ष्य को समझे और उसका बोध पाने के लिए योग्य आचार्य से ज्ञान प्राप्त करे।


ऋषित्व वास्तव में क्या है, आचार्य जी ने गोपाल सिंह नेपाली की कौन सी कविता का उल्लेख किया, एक सज्जन नारायण दास जी कौन थे,  प्रशिक्षण और शिक्षा में क्या अंतर है जानने के लिए सुनें

27.9.25

प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष पञ्चमी / षष्ठी विक्रमी संवत् २०८२ तदनुसार 27 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण *१५२१ वां* सार -संक्षेप

 प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष पञ्चमी / षष्ठी विक्रमी संवत् २०८२  तदनुसार 27 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण

  *१५२१ वां* सार -संक्षेप


मुख्य विचारणीय विषय क्रम सं ३

भ्रमित भयभीत समाज को जाग्रत करना


आइये आनन्द के कुछ क्षणों को प्राप्त करने के लिए प्रवेश करें आज की सदाचार वेला में


भारतवर्ष एक ऐसा राष्ट्र है जिसकी मूल चेतना गतिशीलता में निहित है। इसी कारण  यह देश"चरैवेति" मंत्र का जापक है जिसका अर्थ है निरंतर आगे बढ़ते रहना, कभी स्थिर न होना। यह केवल भौतिक गति का ही नहीं, अपितु मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक उन्नति का भी द्योतक है।भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक परंपरा में यह विचार दृढ़ता से व्याप्त रहा है कि जीवन की सार्थकता निरंतर प्रयास, साधना और प्रगति में है।इस दृष्टि से भारतवर्ष केवल भौगोलिक सीमा नहीं, अपितु एक जीवंत चिंतन परंपरा है जो मनुष्य को प्रेरित करती है कि वह कठिनाइयों से घबराए नहीं, अपितु उन्हें साध्य बनाकर अग्रसर होता रहे। यही उसकी शक्ति है l दुर्भाग्य से हमारा समाज इस समय भ्रमित और भयभीत है लेह में अचानक तनावपूर्ण वातावरण हो गया  इस देश में देवासुर संग्राम लगातार चलता रहता है कण कण अनाचार ढो रहा है राजमुकुट के संघर्ष से हम अपरिचित नहीं हैं  ऐसे में हम मनुष्यत्व की अनुभूति कर शक्ति का स्वर बन समाज को जाग्रत करने का कार्य करें हमारा जन जन शक्ति पराक्रम सेवा स्वाध्याय समर्पण साधना और संयम का पर्याय बने दैत्यवंश इतरा न पाए इसका प्रयास करें

अपने लक्ष्य का ध्यान रखें हमारा लक्ष्य है वैभवसम्पन्न अखंड भारत


*ओ वीर वंशधर फिर अपना इतिहास पढ़ो*

*अभिमंत्रित कर लो अपनी कुलिश-कृपाणों को*

*आतंकी पारावार ज्वार पर इतराता*

*संधान करो तरकश के पावक वाणों को*

*आ गया समय फिर से अंगार उगलने का*

*अरिदल से कह दो आओ काल बुलाता है*


इसके अतिरिक्त आचार्य जी ने जनमेजय का उल्लेख क्यों किया भैया वीरेन्द्र जी भैया मोहन जी के नाम क्यों आए 

समीक्षित पत्र से क्या तात्पर्य है अधिवेशन से संबन्धित तीन प्रश्न कौन से हैं जानने के लिए सुनें

26.9.25

प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी /पञ्चमी विक्रमी संवत् २०८२ तदनुसार 26 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण *१५२० वां* सार -संक्षेप

 राम कीन्ह चाहहिं सोइ होई। करै अन्यथा अस नहिं कोई॥


प्रस्तुत है *आचार्य श्री ओम शङ्कर जी* का आज आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी /पञ्चमी विक्रमी संवत् २०८२  तदनुसार 26 सितंबर 2025 का सदाचार संप्रेषण

  *१५२० वां* सार -संक्षेप


मुख्य विचारणीय विषय क्रम सं २


भारत देश को प्राणों से अधिक प्रेम करें इसकी रक्षा के लिए शक्तिसम्पन्न बनें




जब जीवन में हमें शारीरिक कष्ट, मानसिक अशांति अथवा दैनंदिन परिस्थितियों की विषमता घेरे, तब हमें किसी सांसारिक उपाय से पूर्व आत्मिक शांति की ओर उन्मुख होना चाहिए। *श्री रामचरितमानस* इस दिशा में एक अचूक प्रतिसंधान की भाँति कार्य करता है।  

यह ग्रंथ मात्र एक धार्मिक आख्यान नहीं, अपितु एक पूर्ण जीवन-दर्शन है। इसमें भक्ति, नीति, कर्तव्य, सहिष्णुता, त्याग, प्रेम, शौर्य, सेवा तथा समर्पण जैसे आदर्शों की पूर्णता विद्यमान है। तुलसीदासजी ने मानस में केवल श्रीराम के जीवन का वर्णन ही नहीं किया, अपितु समस्त मानवीय गुणों को अत्यन्त गहराई से अभिव्यक्त किया है।  

जब हम मानस के विभिन्न प्रसंगों का मनन करते हैं तो वह हमारे भीतर गूढ़ विवेक, धैर्य और समाधान की प्रेरणा उत्पन्न करता है।


कनक सिंघासन सीय समेता। बैठहिं रामु होइ चित चेता॥

सकल कहहिं कब होइहि काली। बिघन मनावहिं देव कुचाली॥3॥

जब सीताजी सहित श्री रामचन्द्रजी सुवर्ण के सिंहासन पर विराजेंगे और हमारी मनःकामना पूरी होगी। इधर तो सब यह कह रहे हैं कि कल कब होगा, उधर कुचक्री देवता विघ्न मना रहे हैं 


वे कहते हैं- हे माता! हमारी बड़ी विपत्ति को देखकर आज वही कीजिए जिससे श्री रामचन्द्रजी राज्य त्यागकर वन को चले जाएँ और देवताओं का सब कार्य सिद्ध हो रावण के आतंक से मुक्ति मिले और तब उसी प्रकार की परिस्थितियां बन जाती हैं  कि भगवान् राम को वन जाना स्वीकारना पड़ता है 

 भारत की भूमि में धर्म की अच्छी प्रकार स्थापना करने के लिए युग युग में भगवान् प्रकट होते हैं अद्भुत है भारत जो विश्व का केन्द्र है हमें भारत के प्रति भक्ति का भाव रखना ही चाहिए 


उस पर है नहीं पसीजा जो,

क्या है वह भू का भार नहीं।


वह हृदय नहीं है पत्थर है,

जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥

इसके अतिरिक्त आचार्य जी ने अधिवेशन की चर्चा की आचार्य जी ने परामर्श दिया कि संपूर्ण देश का भ्रमण करें  केवल पर्यटन के लिए नहीं अध्ययन के लिए भी लोगों के बीच समरस होने का प्रयास करें 

आचार्य जी ने भैया विभास जी का नाम क्यों लिया बलिनी का उल्लेख क्यों हुआ जानने के लिए सुनें